जल्‍द बीजेपी में शामिल होंगे कुलदीप बिश्‍नोई

kuldeep bishnoi meet amit shah

कुलदीप बिश्नोई के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। कुलदीप बिश्नोई ने हाल में ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। नड्डा से मुलाकात के बाद कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया और कहा कि – बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर अति गर्वित हुआ। उनका सहज और विनम्र स्वभाव उन्हें औरों से मिलों अलग दिखाता है। उनकी सक्षम अध्यक्षता में बीजेपी ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को देखा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

 

कुलदीप बिश्नोई ने नड्डा के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है। शाह से मुलाकात की फोटो के साथ कुलदीप बिश्नोई ने लिखा कि श्री @amitshah जी से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी। एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है। “अपनी जुबान के लिए सरे–राह हो जाना, बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना…”

 

 

Read Also सक्रिय COVID-19 मामले बढ़कर 1,28,690 हो गए

 

कुलदीप बिश्‍नोई ने अपने ट्विटर अकाउंट से सोनिया और राहुल गांधी की फोटो को भी हटा दिया है। जेपी नड्डा और अमित शाह के अलावा कुलदीप बिश्‍नोई ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी जन्‍मदिन की बधाई दी है और उसके पहले कुलदीप बिश्‍नोई ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्‍होंने लिखा कि फिर से प्रयास करने से मत घबराना, क्योंकि इस बार शुरुआत शून्य से नही अनुभव से होगी।

 

हरियाणा में उदयभान को कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद से ही कुलदीप बिश्‍नोई कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे थे और राज्‍यसभा चुनाव में भी कुलदीप बिश्‍नोई ने कांग्रेस उम्‍मीदवार अजय माकन को वोट देने की जगह क्रॉस वोटिंग की थी जिसके बाद उनकी नाराजगी सार्वजनिक तौर पर सामने आई थी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *