वैष्णो देवी रोपवे को लेकर फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा..बाजार बंद, तीर्थयात्री हुए परेशान

Vaishno Devi Ropeway:

Vaishno Devi Ropeway:  माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में प्रस्तावित रोपवे परियोजना के विरोध में पोनीवालों और दुकानदारों का 72 घंटे का बंद बुधवार को शुरू हुआ।श्री माता वैष्णोदेवी संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि इस दौरान कटरा में सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।

Read also-PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर लिखा लेख

श्रद्धालुओं ने कही ये बात-  बंद के कारण पवित्र गुफा में दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि रोपवे बनना चाहिए लेकिन इससे प्रभावित होने वाले लोगों के बारे में भी सोचा जाना चाहिए।पिछले महीने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और अन्य लोगों के लिए रोपवे बनाने का ऐलान किया। इससे 13 किलोमीटर लंबी यात्रा में लोगों को आने जाने में आसानी होगी।

Read also-Health News: सावधान! सर्दियों में गलत तरीके से नहाना पड़ सकता हैं भारी

अरुणा तोमर, तीर्थयात्री,मेरठ: यहां पर हम अभी आए हैं तो थोड़ा सा दिक्कत चल रही है कि दुकानें बगैरा बंद है। लेकिन रोपवे को देखते हुए ये है कि जो बुजुर्गें होते हैं , बीमार होते हैं तो उनके हिसाब से रोपवे ठीक है। बाकी जो पैदल वाले यात्री हैं वो तो अपनी यात्रा पैदल करेंगे ही करेंगे। मार्केट को इससे नुकसान है तो उसमें उनको थोड़ी सी प्रॉब्लम है तो उसी वजह से वो स्ट्राइक वगैरा कर रहे हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *