Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी चाहें सीट बदलें या राज्य, उनकी हार तय है-अनुराग ठाकुर

lok-sabha-election-2024-anurag-thakur-said-whether-rahul-gandhi-changes-seat-or-state-his-defeat-is-certain-losabha-election-news-in-hindi-politics-news-in-hindi

Lok Sabha Election 2024: देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) होने वाले हैं, जिसे देखते हुए बीते दिनों कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election) के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर दी है और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को केरल (Kerala) की वायनाड लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शनिवार 9 मार्च को कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चाहे अपनी सीट बदलें या राज्य, उनकी हार सुनिश्चित है।

Read Also: Shaitaan: ओपनिंग डे पर ‘शैतान’ ने किया 15.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन

राहुल गांधी की हार तय है-अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि राहुल (Rahul Gandhi) जी चाहें सीट बदलें या राज्य बदलें, उनकी हार सुनिश्चित है। जनता (Public) अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है। उत्तर प्रदेश (UP) ने उनको पहले नकारा, उन्होंने भी उत्तर प्रदेश को नकारा। वायनाड में कम्यूनिस्ट पार्टी ने अपना रवैया दिखा ही दिया है और निर्णय कर ही दिया है। अब तो चुनाव का इंतजार है।

Read Also: कमल हासन की पार्टी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन में हुई शामिल

अनुराग ठाकुर ने दिया शशि थरूर को जवाब

मीडिया ने अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) से पुछा कि शशि थरूर ने कहा है कि बीजेपी को पिछली बार की तरह 303 भी नहीं मिल पाएंगी? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये तो समय बताएगा कि ये 2014 में कहते थे कि बीजेपी 100 सीट नहीं ले पाएगी, पूर्ण बहुमत लिया। 2019 में ये कहते थे कि 200 नहीं ले पाएंगे तो 303 सीटें ली, अब ये कहते हैं कि हम 300 नहीं ले पाएंगे, लेकिन हम 400 पार करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *