Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान का काउंटडाउन शुरू !

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कल यानी शनिवार दोपहर 3 बजे निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा के लिए चुनाव आयोग 16 मार्च को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Lok Sabha Election 2024 की तारीखों के ऐलान के साथ आचार संहिता हो जाएगी लागू

लोकसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कल यानी शनिवार दोपहर 3 बजे निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ अप्रैल/मई में अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में भी चुनाव आयोजित किये जा सकते हैं। वहीं, महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी। चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी।

Read Also: Hardeep Singh Puri: पेट्रोल-डीजल की घटी कीमतों पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया बड़ा बयान

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 7 चरणों में मतदान हुआ था जबकि मतगणना 23 मई को हुई थी।

Read Also: इस शख्स ने iPhone पर अंडा फोड़ क्यों मारा हथौड़ा, कारनामा देख आप भी रह जाएगें दंग

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *