Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों को बधाई दी

Lok Sabha Election 2024:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Election 2024) के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची के प्रत्याशियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि जनता बीजेपी( BJP) को प्रचंड बहुमत से फिर से सत्ता तक पहुंचाएगी ।मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हम सुशासन के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर लोगों के पास जा रहे हैं।और ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रगति का लाभ सबसे पहले गरीब लोगों तक पहुंचे।”उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने शनिवार को कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की और आने वाले दिनों में बाकी नामों की घोषणा की जाएगी।

Read also-Lok Sabha Electons 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट में यूपी से 47 सांसदो को मिला दोबारा मौका, जानें क्या हो सकती है वजह…

PM ने कहा मुझे यकीन है कि भारत के 140 करोड़ लोग हमें …

प्रधानमंत्री(PM MODI) ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा, “मैं उन सभी को बधाई देता हूं जिन्हें हमारी पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में नामित किया गया है और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि भारत के 140 करोड़ लोग हमें फिर से आशीर्वाद देंगे।” हमें उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने और एक विकसित भारत( Developed India )बनाने में और भी ताकत मिलेगी।”पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार वाराणसी से अपनी उम्मीदवारी पर बीजेपी नेतृत्व और पार्टी के सदस्यों को उन पर लगातार विश्वास करने के लिए धन्यवाद दिया।

PM मोदी ने काशी के लिए कही ये बात…

उन्होंने कहा, ”मैं तीसरी बार काशी की अपनी बहनों और भाइयों की सेवा करने के लिए उत्सुक हूं।”पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने लोगों के सपनों को पूरा करने और सबसे गरीब लोगों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता के साथ 2014 में वाराणसी से आम चुनाव लड़ा था।उन्होंने कहा, “पिछले दस वर्षों में, हमने अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और एक बेहतर काशी की दिशा में काम किया है। ये प्रयास और भी अधिक जोश के साथ जारी रहेगा। मैं काशी के लोगों को उनके आशीर्वाद के लिए विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं, मैं इसे बहुत महत्व देता हूं।”

(SOURCE PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *