Lok Sabha Election: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल

Lok Sabha Election: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल बीजेपी में शामिल हो गई हैं।कांग्रेस नेता पद्मजा वेणुगोपाल ने कद्दावर कांग्रेसी नेता रहे पिता की विरासत को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।गुरुवार शाम को दिल्ली में बीेजेपी के मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पद्मजा को पार्टी की सदस्यता दिलाई।सदस्यता ग्रहण करने के बाद पद्मजा ने कहा कि अपने सियासी करियर में वो पहली बार राजनैतिक दल बदल रही हैं।उन्होंने कहा कि वो लंबे समय से कांग्रेस की कार्यशैली से नाखुश थीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का दामन उन्होंने बिना किसी शर्त के थामा है। कांग्रेस नेताओं ने उनके फोन उठाना बंद कर दिए थे।

Read also-Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव में हैदराबाद के लोगों ने की पीने के साफ पानी और बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की मांग

पद्मजा वेणुगोपाल ने BJP में शामिल होने पर कही ये बात….

 बीजेपी नेता पद्मजा वेणुगोपाल : मैं बहुत खुश हूं और थोड़ा तनाव में हूं क्योंकि मैं इतने सालों तक अपनी पार्टी के साथ खड़ी रही। ये पहली बार है जब मैं पार्टी बदल रही हूं। मैं कई सालों से कांग्रेस से खुश नहीं थी, खासकर पिछले केरल विधानसभा चुनाव के बाद से। मैंने आलाकमान से शिकायत की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। मैं दो-तीन बार नेतृत्व से मिलने भी आई लेकिन मिल नहीं सकी।मेरे पिता का भी यही अनुभव था, मैं पिछले 17 साल से अपने पिता के साथ थी, क्योंकि मेरी मां अब नहीं रहीं। मैं सब कुछ जानती हूं, वो पार्टी को लेकर बहुत नाखुश थे। मुझे भी वही अनुभव हुआ इसलिए मैंने ये फैसला लिया।कांग्रेस में कोई नेतृत्व नहीं है। मेरे मन में सोनिया के लिए बहुत सम्मान है लेकिन मैं उनसे मिल नहीं सकती, वो किसी को मिलने का समय नहीं देती।मोदी बहुत मजबूत हैं, वो बहुत मजबूत नेता हैं और मेरे इस पार्टी में आने का एकमात्र कारण वही हैं।

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *