Lok Sabha Elections 2024: कन्नौज से ही ताल ठोकेंगे अखिलेश यादव – कल 12 बजे करेंगे नामांकन

Akhilesh Yadav on Hathras Stampede

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 2024 का लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के कन्नौज सीट से लड़ेंगे।’एक्स’ पर एक पोस्ट में एसपी ने पोस्ट किया, “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कन्नौज लोकसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।”सोमवार को पार्टी ने अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप यादव को कन्नौज से अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

Read also-सैम पित्रोदा ने संपत्ति बांटने को लेकर ऐसा क्या कहा जिस पर छिड़ा विवाद- PM ने की ये टिप्पणी

अखिलेश ने 2000 में कन्नौज सीट से जीत हासिल की थी। बाद में, उन्होंने 2004, 2009 में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया और 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद ये सीट खाली कर दी। उनकी पत्नी डिंपल यादव ने उप-चुनाव निर्विरोध जीता था। बाद में डिंपल ने 2014 में इस सीट से जीत हासिल की लेकिन 2019 में वह बीजेपी के सुब्रत पाठक से हार गईं।

Read Also: PM Modi in CDRI: दुनिया तभी बेहतर हो सकती है, जब हर देश लचीला रुख अपनाए- PM Modi

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने के बाद से देशभर में राजनैतिक दलों की निगाहें इत्र नगरी कन्नौज सीट पर टिकी हुई है। कनौज सीट से ही राम मनोहर लोहिया से लेकर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश से से लेकर डिम्पल यादव ने चुवान लड़ा । यही कारण है कि कन्नौज सीट को सपा का गढ़ भी माना जाता है। सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अखिलेश यादव  25 अप्रैल को अपना नामांकन करने वाले हैं।

कन्नौज सीट पर होगी 13 मई को वोटिंग
आपको बता दें कि कन्नौज लोकसभा सीट पर चौथे चरण में वोटिंग होनी है। इस चरण में यूपी की 13 लोकसभा सीट पर 13 मई को वोटिंग होगी। चौथे चरण में कन्नौज के अलावा शाहजहांपुर, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच लोकसभा सीट शामिल है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *