उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को मिला सिंबल, रसोई गैस सिलेंडर होगा चुनाव चिन्ह

Upendra Kushwaha Party
Upendra Kushwaha Party:लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चुनाव आवंटित कर दिया। कुशवाहा की पार्टी का चुनाव चिन्ह रसोई गैस का सिलेंडर होगा। उपेंद्र कुशवाहा ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। कुशवाह ने कहा, “हमारे अनुरोध के बाद, चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी को गैस सिलेंडर चुनाव चिह्न आवंटित किया है। नरेंद्र मोदी की उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर हर घर तक पहुंच गया है। ये बहुत लोकप्रिय प्रतीक है।”

Read also-लोकसभा चुनाव: बीएसपी ने जारी की 16 उम्मीदवारों की सूची, इरफान सैफी को मुरादाबाद से प्रत्याशी बनाया

गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह पर हम लोकसभा चुनाव लड़ेंगे – उपेंद्र सिंह कुशवाहा

इलेक्शन कमीशन ने हमारी पार्टी को रजिस्टर्ड किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा बन गया और तब हमने आवेदन किया इलेक्शन कमीशन के पास कि पार्टी का सिंबल आवंटित किया जाए। तब इलेक्शन कमीशन ने हमारे आवेदन पर विचार करते हुए इस लोकसभा चुनाव के लिए सिंबल आवंटित कर दिया है। गैस सिलेंडर छाप इस लोकसभा चुनाव में पार्टी का चुनाव चिन्ह होगा। हमने आग्रह किया था इलेक्शन कमीशन से, इलेक्शन कमीशन ने उस पर मोहर लगा दी और गैस सिलेंडर छाप जो आज हर घर में नरेंद्र मोदी जी की उज्ज्वला योजना के कारण सब घर के लोगों तक गैस सिलेंडर पहुंच चुका है। भलीभांति सभी लोग जानते हैं और पहचानते हैं गैस सिलेंडर को।

NDA लोकसभा चुनाव में 40 सीट…

ये एक लोकप्रिय चुनाव चिन्ह है। गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह पर हम लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और लोकसभा चुनाव में बिहार में पूरे के पूरे 40 सीट एनडीए गठबंधन जीतेगी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमारी पार्टी को रजिस्टर्ड किया. इसके बाद हमने कॉमन सिंबल के लिए आवदेन दिया था. उसको ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने हमारी पार्टी के लिए गैस सिलेंडर छाप अलॉट किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *