विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

Lok Sabha Proceedings:

Lok Sabha Proceedings: अडाणी विवाद और संभल हिंसा को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।दोपहर 12 बजे जैसे ही सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई, विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में आ गए।इससे पहले, सुबह 11 बजे सदन की बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रश्नकाल शुरू किया।

Read also- दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ भावरीन Kandhari ने खोला मोर्चा, संसद के बाहर किया प्रदर्शन

हालांकि, विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच उन्होंने कार्यवाही स्थगित कर दी।विपक्षी दल अडाणी विवाद और संभल में हाल में हुई हिंसा पर चर्चा करना चाहते थे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने विपक्ष को दी नसीहत-  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को संसद के बाहर कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को नहीं देख पा रहे हैं।गिरिराज सिंह ने कहा कि वे सभी हिंदुओं से कहना चाहते हैं कि उन्हें बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों का विरोध करना चाहिए।

Read also- गोवा विश्वविद्यालय ने संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर साल भर चलने वाले उत्सव की शुरुआत की

प्रियंका चतुर्वेदी ने कही ये बात-  शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार भी मणिपुर का दौरा नहीं किया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मणिपुर में कई महीनों से हिंसा जारी है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए सिर्फ एक मिनट का स्पष्टीकरण दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *