ताशकंद में IPU की 150वीं सभा में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 5 से 9 अप्रैल, 2025 तक ताशकंद में आयोजित हो रही अंतर-संसदीय संघ (IPU) की 150वीं सभा में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे ।

Read Also: राज्यसभा का 267वां सत्र संपन्न, सभापति जगदीप धनखड़ ने समापन सत्र को किया संबोधित

भारतीय संसदीय शिष्टमंडल में राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्य भर्तृहरि महताब, अनुराग सिंह ठाकुर, विष्णु दयाल राम, अपराजिता सारंगी, डॉ. सस्मित पात्रा, अशोक कुमार मित्तल, किरण चौधरी, लता वानखेड़े, बिजुली कलिता मेधी और लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा के महासचिव पी. सी. मोदी शामिल हैं ।

ओम बिरला “सामाजिक विकास और न्याय हेतु संसदीय कार्रवाई” विषय पर आम चर्चा के दौरान सभा को संबोधित करेंगे। भारतीय संसदीय शिष्टमंडल के सदस्य शासी परिषद, कार्यकारी समिति, स्थायी समितियों सहित आईपीयू के विभिन्न निकायों की बैठकों और सभा के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न विषयगत पैनल चर्चाओं में भी भाग लेंगे।

Read Also: 18वीं लोक सभा का चौथा सत्र हुआ संपन्न, इस सत्र के दौरान हुईं 26 बैठकें

सभा में भाग लेने के साथ ही ओम बिरला अन्य संसदों के समकक्ष पीठासीन अधिकारियों के साथ परस्पर हित के मामलों पर विचार साझा करेंगे। ताशकंद यात्रा के दौरान, ओम बिरला उज्बेकिस्तान में भारतीय समुदाय के लोगों और भारतीय छात्रों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *