लंबी-कतारें, बस-गाड़ियों में बीती रात..भूस्खलन से बंद रहा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, सुबह एकतरफा खुला

Himachal Pradesh News:

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर शनिवार को ट्रैफिक फिर से बहाल हो गया है। बीते शुक्रवार को भूस्खलन और भारी बारिश के बाद हाइवे पर यातायात को रोक दिया गया था।इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि पांच मील, छह मील और नौ मील पर बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मंडी और पंडोह के बीच रास्ता बंद हो गया था, जिसे फिर से खोलने में 10 घंटे लग गए।

Read  Also: Peris Olympic: तीसरा मेडल जीतने से चूकीं मनु भाकर, 25 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में चौथे नंबर पर रहीं

भूस्खलन से बंद हुआ रास्ता-  भूस्खलन के कारण सड़क पर पत्थर और मलबा बिखरा हुआ था, जिसके कारण प्रशासन ने हल्के वाहनों को कटौला और गोहर के रास्ते जाने को कहा। हालांकि सड़क पर अब भी बड़ी संख्या में गाड़ियां फंसी हुई हैं।अधिकारियों ने बताया कि पांच मील और छह मील पर सड़क को साफ कर दिया गया है और नौ मील पर मंडी से पंडोह तक तरफा ट्रैफिक की इजाजत दी गई है।पंडोह और औट के बीच सड़क भी गोध नाला और जोगनी माता मंदिर के पास टूट गई है।

Read  Also: Eye Care: सावधान! क्या आप भी चलातें हैं लंबे समय तक अंधेरे में फोन, ये गंभीर बीमारियां कर सकती हैं अटैक !

हाईवे पर जाम से लगी लंबी-लंबी कतारें- जिसकी वजह से ट्रैफिक केवल एकतरफा चल रहा है।हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद 115 सड़कें, जिसमें 46 मंडी में, 38 कुल्लू में, 15 शिमला में, कांगड़ा और सिरमौर में छह-छह, किन्नौर में तीन और लाहौल और स्पीति में एक सड़क पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया था।चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड के बाद यह हाईवे बीती रात से बंद रहा. इस दौरान सड़कों पर कई किमी तक लंबी लंबी कतारें लग गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *