गुना में बाढ़ से हाहाकार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हालात का लिया जायजा

Madhya Pradesh: Flood wreaks havoc in Guna, Union Minister Jyotiraditya Scindia took stock of the situation

Madhya Pradesh: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार 23 अगस्त को मध्य प्रदेश के गुना में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सिंधिया लगातार चार दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और शनिवार को उन्होंने गोपालपुर, भगत सिंह कॉलोनी, पटेल नगर, शिव कॉलोनी और न्यू सिटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की, उनके दुख-दर्द सुने और हालात का जायजा लिया।  Madhya Pradesh

Read Also: Gujarat News: गुजरात में गाजा पीड़ितों के नाम पर धन जुटाने वाला सीरियाई व्यक्ति गिरफ्तार

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में 7,000 लोगों को एक साथ राहत राशि वितरित की गई है। बाढ़ के कारण जल निकासी की समस्या पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गुनिया नदी और गोपालपुरा तालाब के आसपास अतिक्रमण के कारण पानी का बहाव रुका है, जिससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हुई है। मैंने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाया जाए और जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। किसी भी कीमत पर लोगों को तकलीफ नहीं होने दी जाएगी।        Madhya Pradesh

Read Also: Jagdeep Dhankhar: उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद टेबल टेनिस खेलकर और योग करके समय बिता रहे हैं धनखड़

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल देते हुए जनता से श्रमदान और सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। हमें मिलकर इस संकट से निपटना होगा। सिंधिया ने घोषणा की कि अपने अगले दौरे में वे स्वयं भी प्रशासन और जनता के साथ श्रमदान करेंगे।” पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री मोहन यादव और सिंधिया लगातार गुना संसदीय क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।        Madhya Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *