मध्य प्रदेश: सागर में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Madhya Pradesh:

Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सागर जिले के दमोह मार्ग पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सागर से परसोरिया जा रही कार दमोह तरफ से आ रहे ट्रक से सीधी टकरा गई और चकनाचूर हो गई।

Read Also: दिल्ली कोचिंग हादसा: दृष्टि IAS के डायरेक्टर विकास दिव्यकीर्ति ने की ये बड़ी घोषणा

ये हादसा दमोह मार्ग पर सानोधा तिराहे के नजदीक हुआ है। जिसमें परसोरिया गांव के संदेश जैन के परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन महिलाएं एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। कार के ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद लोगों की मदद से पीड़ितों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया।उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान संदेश जैन (38), उनकी पत्नी निधि (35), प्रभा जैन (55), नैंसी जैन (27) और उत्कर्ष जैन (4) के रूप में हुई है।अधिकारी ने बताया कि पीड़ित सागर शहर के एक अस्पताल में अपने परिवार के किसी बीमार सदस्य को देखने के बाद परसोरिया गांव लौट रहे थे।

Read Also: हरियाणा में हमारी डबल इंजन की सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों को दे रही उनके अधिकार: CM सैनी

पुलिस अधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा एक परिवार सागर से परसोरिया लौट रहा था तभी उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। कार में तीन महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरुष सवार थे। जिसमें पांचों लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह से ट्रक के नीचे आ गई थी। इसलिए कार में सवार लोगों को ट्रक से बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *