Madhya Pradesh: मंडला में आभूषण की दुकान में डकैती के आरोप में कई लोग गिरफ्तार

Madhya Pradesh: Several people arrested for robbery at a jewellery shop in Mandla

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंडला में एक आभूषण की दुकान में हुई डकैती और गोलीबारी के सिलसिले में पुलिस ने मंगलवार यानी की आज 2 दिसंबर को आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ये घटना 20 नवंबर को हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति घायल भी हुआ था। फिलहाल उसकी हालत में सुधार हो रहा है। एसपी रजत सकलेचा ने कहा, “पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि आरोपियों ने रास्ते में अपने फोन नंबर बदल दिए थे।” फोन नंबर बिहार के तीन मास्टरमाइंड खालिद अंसारी, शशि कुमार और दर्शन कुमार तक पहुंचे, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि मुजफ़्फरपुर पुलिस की मदद से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Read Also: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और बेहतरीन बल्लेबाज रहे रॉबिन स्मिथ का 62 साल की उम्र में निधन

लुटेरों को सूचना देने वाले जौहरी के एक चचेरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि हमने आगे नंबरों पर नजर रखी और इंदौर, देवास, रायसेन सहित कई जगहों से अन्य आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने बताया कि छह और लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। दो वाहन, एक दोपहिया वाहन और आभूषणों का एक हिस्सा बरामद किया गया है। Madhya Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *