महाकुंभ के संगम नोज पर एक बैरियर टूटने से मची भगदड़, कई लोग घायल, अखाड़ों का स्नान रद्द

Mahakumbh 2025, mahakumbh 2025 dates, mahakumbh prayagraj, prayagraj mahakumbh live

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संगम तट पर जुटी है. देश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज पहुंचे हैं. इसी बीच संगम नोज पर अचानक भगदड़ की खबर सामने आई है. जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. मेले में तैनात ओएसडी आकांक्षा राणा ने कहा कि संगम पर बैरियर टूटने के बाद कुछ लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.Mahakumbh 2025

Read also- Bihar: कैमूर में भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में नहीं चढ़ पाने से नाराज कुंभ यात्रियों ने पथराव किया

बताया जा रहा है कि घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 2 में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान महाकुंभ का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान है और इसमें लगभग 10 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।इस 144 सालों के बाद ‘त्रिवेणी योग’ नामक एक दुर्लभ खगोलीय संयोग बन रहा है, जो इस दिन के आध्यात्मिक महत्व को और बढ़ा देता है।

Read also- वायनाड में बाघ की शिकार मृतका का परिवार बोला- VIP आते-जाते रहते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं

मेले में तैनात ओएसडी आकांक्षा राणा ने बताया कि अभी जो हमको पता चला है कि यहां पर संगम नोज पर कुछ बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी परिस्थिति हो गई। जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं।उनका अभी इलाज चल रहा है। कोई ऐसी सीरियस कंडीशन नहीं है। सबका इलाज चल रहा है।अभी कोई खबर नहीं हैं। अभी सब ऑन ट्रीटमेंट हैं। 10 बेड का आईसीयू है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *