Maharashtra: नांदेड़ में पुल की रेलिंग तोड़कर गिरी कार, शिक्षक और दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Maharashtra:

Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार को एक स्कूल शिक्षक ने कथित तौर पर अपनी कार गोदावरी नदी पर बने एक पुल की रेलिंग से टकराकर नीचे गिरा दी, जिसके डूबने शिक्षक और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।हिमायतनगर के पोटा बुद्रुक जिला परिषद स्कूल में तैनात सुनील मोरे (42) ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में आरोप लगाया था कि उनके सीनियर उन्हें परेशान कर रहे हैं और वह अपने दो बच्चों के साथ अपनी जान दे देंगे।Maharashtra: 

Read Also-Karnataka: बस अड्डे पर धारदार हथियार से हमला कर महिला को उतारा मौत के घाट, आरोपी की जांच में जुटी पुलिस

सुबह करीब 8 बजे, मोरे अपनी बेटी सारा (12) और बेटे सुमित (8) को कार में लेकर अमदुरा-पुणेगांव रोड पर गए और गोदावरी नदी पर बने पुल की मेटल रेलिंग से कार टकरा दी।स्थानीय लोगों ने पुलिस और नांदेड़ में तैनात एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। तीन घंटे की कोशिश के बाद टीम ने कार को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद, गाड़ी से शिक्षक और उनके बच्चों के शव बरामद किए गए। Maharashtra: 

Read Also- Jammu & Kashmir: सरकारी राइफल छीनने की कोशिश के बाद गोलीबारी में युवक की दर्दनाक मौत, तीन जवान घायल

टीचर ने व्हाट्सएप स्टेटस में सीनियर द्वारा परेशान किए जाने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेंगे।पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मोरे के दावों की जांच की जा रही है। Maharashtra: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *