Karnataka: बस अड्डे पर धारदार हथियार से हमला कर महिला को उतारा मौत के घाट, आरोपी की जांच में जुटी पुलिस

Crime News: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में गुरुवार को एक सरकारी बस अड्डे पर एक व्यक्ति ने एक धारदार हथियार से कथित रूप से हमला कर एक युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान लावण्या (24) के रूप में हुई है। Crime News

Read Also- दिल्लीवासियों को CM रेखा गुप्ता की बड़ी सौगात, शकूरपुर में 45 नए आयुष्मान मंदिरों का किया उद्घाटन

उन्होंने बताया कि ये घटना बंटवाल तालुक के बीसी रोड पर हुई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चेतन नामक व्यक्ति ने युवती पर धारदार हथियार से कथित तौर पर हमला किया और वे कार से मौके से फरार हो गया।अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि बस अड्डे पर मौजूद लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।Crime News

Read Also- PM मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया 

हमले के पीछे की वजह का तत्काल पता नहीं चल सका है।पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया।पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *