Maharashtra: भोकर विधानसभा से बीजेपी उम्मीवार बनाए जाने पर क्या बोली श्रीजया चव्हाण ?

Maharashtra Politics:

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले, बीजेपी ने अपने राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।श्रीजया चव्हाण, शायद सबसे हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार हैं। नांदेड़ जिले में अपने पिता की इस सीट से चुनावी शुरुआत करेंगी।मैं इस जिम्मेदारी को उठाने, हमारे देश और हमारे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।”

Read also-पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी बोले- लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना सरकार की प्राथमिकता

71 विधायकों को बरकरार रखा है- बीजेपी ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची में 71 मौजूदा विधायकों को बरकरार रखा है। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अशोक चव्हाण की बेटी सहित कुछ मजबूत नेताओं के रिश्तेदारों को भी मैदान में उतारा है।

 13 महिला उम्मीदवार भी शामिल – रविवार को जारी पहली सूची में उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मंत्री गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल प्रमुख चेहरे हैं।इस सूची में 13 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। भगवा पार्टी ने 71 विधायकों को बरकरार रखा है और तीन को बाहर कर दिया है।288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को होंगे।

Read also-Maha Kumbh: प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर, सात हजार स्पेशल बसें चलाएगा परिवहन निगम

श्रीजया चव्हाण, उम्मीदवार, बीजेपी: मैं पार्टी के सभी नेताओं और महायुति के साथ-साथ सभी सीनियर लीडर की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी दी है। मैं इस जिम्मेदारी को उठाने, अपने देश और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की मदद करने के लिए पूरी तरह से सक्षम और तैयार हूं।एक महिला होने के नाते, मैं महिलाओं की मदद करना चाहूंगी। मैं बच्चों को शिक्षित करने में मदद करना चाहूंगी। मैं इस देश के किसानों और युवाओं की मदद करना चाहूंगी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *