MP के बुरहानपुर में बड़ा हादशा.,अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी, 19 यात्री घायल

BUS ACCIDENT

BUS ACCIDENT: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के करोली घाट पर्वतीय इलाके में मरम्मत कार्य के लिए खड़ी एक निजी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 19 यात्री घायल हो गए।नायब तहसीलदार राजेन्द्र चौहान ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।उन्होंने कहा कि “मुझे बस दुर्घटना के बारे में सूचित किया गया है, इसलिए मैं अस्पताल आया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल 19 घायलों का उपचार चल रहा है।”दरअसल बस को नीचे की ओर जाने से रोकने के लिए उसके पहियों के नीचे कुछ बड़े पत्थर रख दिए थे लेकिन पत्थर बस को नहीं रोक पाए। इसका असर ये हुआ कि वाहन करोली घाट खंड में 50 फीट गहरी खाई में गिर गया।

Read also-सीपीआई ने चेन्नई में पीएम मोदी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

नायब तहसीलदार राजेन्द्र चौहान ने कहा कि मुझे बस दुर्घटना के बारे में सूचित किया गया था, इसलिए मैं अस्पताल आया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल 19 घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है।घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा सहित पुलिस बल पहुंच गया है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकलने में सहायता की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *