CM रेखा गुप्ता ने गीतांजलि फायर स्टेशन का किया औपचारिक उद्घाटन, सांसद बांसुरी स्वराज भी रही मौजूद

Malviya Nagar: दिल्ली में फायर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने एक और कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज गीतांजलि फायर स्टेशन का औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री आशीष सूद और सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहे। अब दिल्ली फायर सर्विस ने रिस्पॉन्स टाइम कम करने के साथ-साथ क्विक रिस्पॉन्स वाहनों और नई तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया है।Malviya Nagar:

Read Also: Big News : राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, CWC में इस्तीफे और SIR पर रखे प्रस्ताव

गीतांजलि फायर स्टेशन पर फिलहाल दो फायर टेंडर और करीब 50 कर्मचारी तैनात रहेंगे। विभाग की ओर से आंतरिक इलाकों और संकरी गलियों में आग की घटनाओं पर तेजी से पहुंचने के लिए 26 क्विक रिस्पॉन्स वाहन और मोटरसाइकिल भी तैनात की जाएंगी। दिल्ली फायर सर्विस का मौजूदा रिस्पॉन्स टाइम करीब 7 से 15 मिनट है, जिसे घटाकर करीब 5 मिनट करने का लक्ष्य रखा गया है। Malviya Nagar:

Read Also: गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर बोला जोरदार हमला, बोले- राहुल मानसिक दिवालियापन का शिकार…

फायर सर्विस के रिस्पॉन्स टाइम को कम करने के लिए अब तकनीक का भी सहारा लिया जाएगा। फायर टेंडरों में जीपीएस सिस्टम लगाने की तैयारी है। इसके जरिए किसी भी आपात स्थिति में सबसे नजदीकी उपलब्ध फायर टेंडर की पहचान की जा सकेगी और उसे मौके पर भेजने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक, इससे वाहनों की लोकेशन की निगरानी के साथ-साथ संसाधनों की तैनाती और रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर करने में मदद मिलेगी। Malviya Nagar:

फायर इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर दिल्ली सरकार ने विस्तार की बड़ी योजना भी तैयार की है। दिल्ली फायर सर्विस ने सभी स्तरों पर कुल 9 हजार 123 कर्मचारियों की ऑपरेशनल स्ट्रेंथ की मांग की है। इसके अलावा विभाग ने दिल्ली सरकार को 25 साल का विस्तार प्लान भी सौंपा है, जिसमें राजधानी की बढ़ती आबादी और भविष्य में फायर एवं इमरजेंसी सेवाओं की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए नेटवर्क मजबूत करने की योजना है।Malviya Nagar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *