पंजाब किंग्स सोशल बीसीसीआई के नये दिशानिर्देशों को खिलाड़ियों को अवगत करायेगा

Punjab Kings, BCCI guidelines, BCCI New guidelines, Punjab Kings BCCI guidelines meeting, पंजाब किंग्स

Punjab Kings : पंजाब किंग्स शनिवार को धर्मशाला में अभ्यास सत्र के बाद अपने खिलाड़ियों के साथ बैठक कर उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नए आईपीएल दिशानिर्देशों की जानकारी देगी।फ्रेंचाइजी इस परामर्श की अनुपालन की पुष्टि के लिए खिलाड़ियों और टीम के सदस्यों से हस्ताक्षर भी प्राप्त करेगी।टीम के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया. मुख्य कार्यकारी अधिकारी आज रात अभ्यास के बाद खिलाड़ियों से बात करेंगे और बीसीसीआई द्वारा जारी दिशानिर्देश पढ़कर सुनाएंगे।

Read also- ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों से बीजेपी के खिलाफ ‘संयुक्त मंच’ बनाने की अपील की

किसी भी खिलाड़ी पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित नहीं किया गया है। नियमों का सम्मान किया जाना चाहिए और उनका सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।यह भी जानकारी सामने आई है कि अब पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों से जुड़े वीडियो केवल फ्रेंचाइजी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से ही बनाए और पोस्ट किए जाएंगे।यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 60 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और वे अपने रील्स और व्लॉग्स के जरिए सक्रिय रहते हैं।Punjab Kings Punjab Kings Punjab Kings Punjab Kings

माना जा रहा है कि उनकी बढ़ती डिजिटल मौजूदगी ने बीसीसीआई और टीम प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया है।बीसीसीआई ने हाल ही में अपनी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) द्वारा टीम होटलों में अनधिकृत मेहमानों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ खिलाड़ियों की अत्यधिक निकटता और प्रतिबंधित क्षेत्रों में कंटेंट निर्माण से जुड़ी चिंताओं के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।नए नियमों के अनुसार, अब किसी भी मेहमान को खिलाड़ियों और अधिकारियों के कमरों में जाने के लिए टीम मैनेजर की लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

Read also- बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने CM पद की ली शपथ, पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ, PM मोदी और NDA नेता रहे मौजूद

फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।पंजाब किंग्स बीसीसीआई द्वारा निर्धारित 48 घंटे की समय सीमा के भीतर खिलाड़ियों को इन नएदिशानिर्देशों की जानकारी दे रही है। टीम फिलहाल 10 मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है और सोमवार को धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।Punjab Kings 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *