दिल्ली के दयालपुर में एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, वारदात CCTV में कैद

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना इलाके में अज्ञात लोगों ने 40 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि, पीड़ित राशिद को कई गोलियां लगी थीं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Dayalpur

आपको बता दें, उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर स्थित नेहरू विहार इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बीती शाम अज्ञात हमलावरों ने राशिद नाम के युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राशिद अपनी गली में मौजूद था, तभी अचानक कुछ युवक वहां पहुंचे और उस पर कई राउंड गोलियां चला दीं। राशिद को कई गोलियां लगी थीं और जब उसे अस्पताल ले गए तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। Dayalpur

Read Also: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी: PM मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध

पुलिस ने जानकारी दी है कि, घटना के कथित वीडियो में 3 लोगों को मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा गया, जिनमें से 2 ने हेलमेट पहने हुए थे। वीडियो में तीनों को गाड़ी से उतरते, पीड़ित पर गोली चलाते और फिर वहां से भागते हुए देखा गया। बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। Dayalpur

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *