पश्चिम बंगाल: भड़काऊ बयानबाजी मामले में CID के सामने पेश हुए TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

CID

TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ बयान देने के मामले में मंगलवार को पश्चिम बंगाल CID के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। उनके खिलाफ कथित भड़काऊ बयानों को लेकर ठीक एक महीने पहले प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आपको बता दें, इससे पहले में विधायकों के जाली हस्ताक्षर मामले में रविवार को CID और शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) तृणमूल नेता से पूछताछ कर चुका है। पिछले हफ्ते गुरूवार को भी जाली हस्ताक्षर मामले में CID ने उनसे पूछताछ की थी।

Read Also: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी: PM मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कथित भड़काऊ बयानों को लेकर ठीक एक महीने पहले प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ये प्राथमिकी उत्तर 24 परगना जिले के बागुईआटी थाने में सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार द्वारा पांच मई को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई थी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *