National Film Awards: अभिनेत्री मानसी पारेख को मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा।मानसी इस पुरस्कार को पाकर काफी भावुक दिखीं। वे जब मंच पर पुरस्कार लेने के लिए पहुंची तो वे रो पड़ीं। पुरस्कार लेते वक्त भी उनकी आंखों से आंसू नहीं रूके। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें ढांढस बंधाया।
Read also-Haryana Polls: हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में मनाया जश्न
मानसी पारेख को ‘कच्छ एक्सप्रेस’ के लिए और नित्या मेनन को ‘थिरुचित्राम्बलम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार देकर उनके काम को सराहा गया।पुरस्कार समारोह के लिए रवाना होने से पहले मानसी ने कहा कि उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें पुरस्कार लेते हुए देखने के लिए उनकी टीम, परिवार के लोग और उनकी बेटी भी आई है। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म ‘कच्छ एक्सप्रेस’ तीन पुरस्कार जीतकर इतिहास रच रही है।
Read also-कांग्रेस में जश्न का माहौल, ढोल- नगाड़ों के साथ जीत की तैयारी
फिल्म “कच्छ एक्सप्रेस” में रत्ना पाठक शाह और धर्मेंद्र गोहिल ने भी काम किया है। पारेख के शानदार अभिनय ने दर्शकों को गहराई से जोड़ा है।हालांकि, मानसी पहली बार सुर्खियों में नहीं आई हैं।वे बेहतरीन अभिनेत्री-गायिका हैं, जिन्होंने संगीत से लेकर थिएटर डायरेक्शन तक कई क्रिएटिव फील्ड में काम किया है।मानसी को “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” (2019), “कच्छ एक्सप्रेस” (2023) और “सुमित संभाल लेगा” (2015) जैसी फिल्मों में उनके किरदार के लिए जाना जाता है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
