दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Delhi Rains

Delhi Rains: दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार दोपहर बारिश हुई। केंद्रीय, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और उत्तर दिल्ली के क्षेत्रों में बारिश हुई।भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि आईटीओ, जाफरपुर, नजफगढ़, इंडिया गेट, अक्षरधाम, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, महरौली, छतरपुर, इग्नू, आयानगर और एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।Delhi Rains

Read also- UP: वाराणसी में पार्किंग विवाद में शिक्षक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।सुबह साढ़े बजे ह्यूमिडिटी 80 प्रतिशत रही और पिछले 24 घंटों में 0.1 मि.मी. हल्की बारिश दर्ज की गई।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 98 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ संतोषजनक श्रेणी में रही।Delhi Rains

Read also- दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, नसबंदी के बाद कुत्तों को छोड़ा जाए

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 के बीच को “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच को “मध्यम”, 201 से 300 के बीच को “खराब”, 301 से 400 के बीच को “बहुत खराब” और 401 से 500 के बीच को “गंभीर” माना जाता है।Delhi Rains

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *