सिसोदिया और ममता बनर्जी ने किया NEET-JEE परीक्षा का विरोध, शिक्षा मंत्री ने दिया भरोसा

नई दिल्ली (विश्वजीत झा की रिपोर्ट)– नीट और जेईई परीक्षा के आयोजन पर राजनीति और तेज हो गई है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर नीट और जेईई की परीक्षा का विरोध किया है। और केंद्र से अपील की है कि वह इस के विकल्पों पर विचार करें। तो वहीं दूसरी ओर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भरोसा दिया है कि ने एनटीए हर समस्या को सुलझा रहा है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार हकीकत से आंख बंद करके बैठी है। सिसोदिया ने कहा कि, जब गृह मंत्री से लेकर से लेकर मंत्री से लेकर मंत्री से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक अच्छी व्यवस्था में रहने के बावजूद कोरोना संक्रमित हो सकते हैं, तो इस बात की क्या गारंटी है कि 3 घंटे परीक्षा देने वाले छात्र संक्रमित नहीं होंगे लिहाजा केंद्र को इसके विकल्प पर विचार करना चाहिए।

Also Read- 1 सितंबर से शुरू हो सकती है दिल्ली मेट्रो, स्टेशनों पर सफाई का कार्य शुरू

हालांकि सिर्फ आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ही नहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भी नीट और जेईई परीक्षा का विरोध किया है इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यह भरोसा दिलाया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सभी समस्याओं का समाधान निकाल रही है।

इस बीच दिल्ली में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नीट की परीक्षा के खिलाफ प्रोटेस्ट भी किया परीक्षा के खिलाफ प्रोटेस्ट भी किया भी किया। दूसरी ओर  अभिभावक और छात्र भी परीक्षा होने और और ना होने के असमंजस से बाहर निकलना चाहते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *