जेपी नड्डा और सोनिया गांधी समेत कई नेता राज्यसभा के लिए निर्विरोध हुए निर्वाचित

( प्रदीप कुमार ), दिल्ली- राजस्थान से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, गुजरात से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। सभी सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज कुछ राज्यों के उम्मीदवारों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भी कर दिया गया है। जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हैं।

राजस्थान से कांग्रेस उम्मीदवार सोनिया गांधी को निर्वाचित घोषित किया गया है। सोनिया गांधी की तरफ से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनके निर्वाचन का सर्टिफिकेट लिया। बहुमत के हिसाब से यहां निर्विरोध निर्वाचन तय था। सोनिया गांधी अब तक लोकसभा चुनाव लड़कर ही संसद पहुंची थी, ये पहली बार है कि वे राज्यसभा जा रही हैं।

राजस्थान से सोनिया गांधी समेत राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए तीन सीटों पर तीन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। राजस्थान से बीजेपी उम्मीदवार चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ निर्विरोध जीत है। वहीं गुजरात से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा निर्विरोध राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। इसके अलावा अन्य तीन सीटों पर भी बीजेपी के उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत हुई है।

Read Also: मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट ने दी राहत !

इसके अलावा गुजरात से बीजेपी उम्मीदवार गोविंद ढोलकिया, जसवंत सिंह परमार और मयंक नायक राज्यसभा पहुंचे हैं। इसके अलावा ओडिशा से केंद्रीय मंत्री बीजेपी नेता अश्विनी वैष्णव निर्विरोध जीते हैं। बीजेडी ने सुभाशीष खुंतिया और देबाशीष सामंतरे भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं बीजेपी ने हरियाणा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को मैदान में उतारा था जो निर्विरोध जीत गए हैं। जबकि छत्तीसगढ़ से बीजेपी के देवेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध जीते हैं।उत्तराखण्ड से बीजेपी के महेंद्र भट्ट निर्विरोध चुने गए है।

बिहार में राज्यसभा सीटों के चुनाव में बीजेपी और आरजेडी 2-2, जेडीयू के एक और कांग्रेस से 1 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।इन सभी 6 उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इन 6 उम्मीदवारों में बीजेपी ने भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता जेडीयू के संजय झा,आरजेडी के मनोज झा और संजय यादव वहीं कांग्रेस के अखिलेश सिंह को राज्यसभा के लिए निर्वाचित कर लिया गया है।

वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी के चार और कांग्रेस के एक उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।बीजेपी की ओर से केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरूगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंशीलाल गुर्जर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।वहीं,कांग्रेस के अशोक सिंह भी राज्यसभा के लिए नामित हो गए है। तेलंगाना से कांग्रेस के अनिल यादव, रेणुका चौधरी और बीआरएस के वद्दिराजू रविचंद्र का निर्विरोध चुना जाना तय है।

बहरहाल इन राज्यसभा उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत के बाद अब बची हुई राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा और फिर नतीजे आएंगे। यूपी में 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार, कर्नाटक में 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार और हिमाचल प्रदेश की 1 सीट के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *