आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का मेडिकल रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द

Kolkata News: 
RG Kar Case: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल (डब्ल्यूबीएमसी) ने गुरुवार को आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का मेडिकल रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर केस के सिलसिले में घोष फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं।बंगाल मेडिकल एक्ट, 1914 के कई प्रावधानों के तहत उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

Read also-हरियाणा में मचा सियासी बवाल, पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के घोषणापत्र को बताया झूठ का पुलिंदा

बातचीत बेनतीजा रही- आर.जी. कर मामले में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ वार्ता की। पश्चिम बंगाल सरकार और जूनियर डॉक्टरों की करीब दो घंटे चली बातचीत बेनतीजा रही।सचिवालय में राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ बैठक के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वे हताश और निराश हैं। बैठक में हमने मिनट्स बनाकर दिया लेकिन सरकार ने उस पर हस्ताक्षर नहीं किए। हम लिखित आश्वासन चाहते हैं।

Read Also: मेट्रो में लड़की के हुनर को देख चौंक गए लोग, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

काम बंद करो’ आंदोलन जारी रखेंगे- डॉक्टरों ने कहा कि वे हड़ताल वापस लेना चाहते हैं लेकिन सरकार से लिखित आश्वासन नहीं मिलने के चलते हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।बैठक के बाद, डॉक्टरों ने घोषणा की कि वे तब तक अपना आंदोलन और ‘काम बंद करो’ आंदोलन जारी रखेंगे, जब तक सरकार बैठक में सहमति के अनुसार सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा पर लिखित निर्देश जारी नहीं करती।

डॉक्टरों ने काम पर लौटने से किया इनकार – गौरतलब है कि सोमवार को सीएम ममता बनर्जी के साथ वार्ता के बाद डॉक्टरों ने काम पर लौटने से इनकार कर दिया था और एक बार फिर बैठक करने की बात कही थी। इसी क्रम में बुधवार को जूनियर डॉक्टरों का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ बैठक के लिए नबन्ना पहुंचा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *