जानिए कौन हैं दिल्ली कैबिनेट के नए मंत्री मुकेश अहलावत ? जिन्हें आतिशी कैबिनेट में मिली जगह

Delhi Cabinet News:

Delhi Cabinet News: आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी विधायक मुकेश अहलावत आतिशी की अध्यक्षता वाली दिल्ली कैबिनेट में नया चेहरा होंगे, जो 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और चार मंत्री बरकरार रहेंगे।मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी और उनका नया मंत्रिमंडल एक ही दिन पद की शपथ लेंगे।एएपी ने कहा कि कैबिनेट में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन मंत्री पद पर बरकरार रहेंगे। सातवें सदस्य के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है।

Read also-नवादा की घटना पर जीतन राम मांझी का फूटा गुस्सा, घटना के पीछे यादव समुदाय का …

मुकेश अहलावत ने कहा कि सभी को इस बात का दुख है कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी पर वोट मांगेगी।एएपी ने बताया कि मुकेश, सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार आनंद की जगह लेंगे।अहलावत दिल्ली की सुल्तानपुर माजरा सीट से विधायक हैं। वे आम आदमी पार्टी का दलित चेहरा हैं।

दिल्ली सरकार की कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत सात सदस्य हैं। नए मुख्यमंत्री और नए सदस्यों का कार्यकाल छोटा होगा, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 तक है।अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। इसी दिन केजरीवाल ने अपना इस्तीफा दिया था।

Read also-मद्रास हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश, कलवरायण हिल्स के लोगों को मुहैया कराए जाएं राशन कार्ड

मुकेश अहलावत ने दिया बड़ा बयान –  हम लोगों के बीच में केजरीवाल जी की ईमानदारी के लिए वोट मांगेंगे इस बार कि केजरीवाल जी ने लोगों के लिए काम किया है, केजरीवाल दी ने ईमानदारी से काम किया है, केजरीवाल जी ईमानदार हैं तो उनको वोट दो। जब से केजरीवाल जी ने इस्तीफा दिया है तब से जनता दुखी भी है और केजरीवाल जी से प्यार भी बहुत करती है। तो अबकी बार जो चुनाव होगा, केजरीवाल जी की ईमानदारी के लिए चुनाव होगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *