चेन्नई में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

Chennai Crime News :

Chennai Crime News : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई बता दें कि चेन्नई के थोरईपक्कम के पास 35 साल कि महिला का शव सूटकेस से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 22 साल के आरोपित को गिरफ्तार किया है।मृतका वेल्लैयाम्मल उर्फ ​​दीपा चेन्नई के माधवरम के पास पोन्नियम्मन मेदु की रहने वाली थी। वो दो दिन पहले लापता थी।मृतका के भाई वीरमणि ने मोबाइल एप्लिकेशन की मदद से उसके फोन की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस को जानकारी दी।

Read also-राहुल गांधी के खिलाफ ‘जान का खतरा’ वाली टिप्पणी साफ साजिश है, जो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की जानकारी में है

 आरोपी गिरफ्तार –पुलिस ने जांच के बाद 22 साल के मणिकंदन को गिरफ्तार कर लिया है।मणिकंदन ने दीपा को अपने घर बुलाया था। बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी।पुलिस ने दीपा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रोयापेट्टा अस्पताल भेज दिया है।

Read also-जम्मू कश्मीर में मतदान के बीच बोले उमर अब्दुल्ला – SC के आदेश से हो रहे हैं चुनाव

पुलिस ने जानकारी देकर बताया शव क्षत-विक्षत हालत में पाया गया है। मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *