राजौरी में फेंकी गईं सरकारी दवाइयां, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

Jammu Kashmir: Government medicines thrown in Rajouri, officials ordered investigation, jammu kashmir news, rajouri mystery deaths, rajouri mystery disease, rajouri mystery illnewss, rajouri mystery deaths news, rajouri news, jammu kashmir today, Jammu Kashmir News, Rajouri Deaths, Jammu-Kashmir News

Medicines: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सरकार द्वारा आपूर्ति की गई दवाएं भारी मात्रा में एक खाई में मिलीं, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने रविवार 19 जनवरी को बताया कि फेंकी गई दवाओं में टैबलेट और सिरप शामिल हैं, जिनमें से कुछ की वैधता अभी कुछ और महीनों की है। Jammu Kashmir:

Read Also: विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में जापान और ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की

बता दें, ये दवाएं दरहाल तहसील के बुधखानारी के पास मिलीं। फेंकी गई दवाओं के क्लिप सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया कि दवाओं से भरा वाहन मौके पर ही खाली कर दिया गया था तथा और उन्होंने दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

Read Also: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ का जश्न संपन्न, शानदार लेजर शो हुआ आयोजित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (राजौरी) मनोहर लाल राणा ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जांच करने और आरोपी व्यक्तियों की पहचान करने के लिए दरहाल खंड चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में तीन-सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, ताकि उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *