पंजाब में मंत्रियों को बांटे गए मंत्रालय, गृह मंत्रालय को सीएम भगवंत मान ने अपने पास रखा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अब सीएम भगवंत मान ने सभी नए मंत्रियों के मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। सीएम भगवंत मान ने गृह मंत्रालय को अपने पास रखा है जबकि वित्‍त मंत्रालय की जिम्‍मेदारी हरपाल सिंह चीमा को दी है।

 

Read Also पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद देश भर में पार्टी के प्रसार में लगी AAP

 

पंजाब में अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्‍मेदारी मीत हायर को दी गई है जबकि लालजीत सिंह भुल्‍लर को परिवहन मंत्री बनाया गया है। ब्रह्म शंकर जिम्‍पा को आपदा मंत्रालय के साथ ही जल मंत्रालय की जिम्‍मेदारी भी दी गई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का जिम्‍मा डॉ विजय सिंघला को दी गई है तो हरजोत बैंस को कानून और टूरिज्‍म की जिम्‍मेदारी दी गई है।


सामाजिक सुरक्षा
, महिला एवं बाल विकास मं त्रालय का जिम्‍मा डॉ बलजीत कौर को दिया गया है तो हरभजन सिंह को बिजली मंत्रालय सौंपा गया है। फूड और सप्‍लाई की जिम्‍मेदारी लाल चंद को सौंपी गई है तो ग्रामीण्‍ विकास और पंचायती राज मंत्रालय का जिम्‍मा कुलदीप सिंह धालीवाल को दिया गया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *