MP: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में मंगलवार को नवग्रह मंदिर के उद्घाटन के दौरान मची भगदड़ में 70 साल की वृद्ध महिला की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि कलश यात्रा के लिए सुबह डबरा स्टेडियम के पास कई महिलाएं जमा हुई थीं। MP:
Read Also: सिल्क एक्सपो 2026! योगी सरकार की पहल से रेशम उद्योग को नई पहचान
कलेक्टर ने कहा, “कलश वितरण के दौरान हाथापाई हुई। भीड़ में दबकर 70 साल की वृद्धा की मौत हो गई।चौहान ने बताया कि घायलों में छह महिलाएं और एक लड़की शामिल हैं।इनमें से तीन का इलाज ग्वालियर में और चार का डबरा में चल रहा है।कलेक्टर ने बताया कि स्थिति अब शांतिपूर्ण है और उचित व्यवस्था की जा रही है। ग्वालियर रेंज आईजी अरविंद सक्सेना ने कहा, “कलश वितरण के दौरान कई महिलाएं आगे बढ़ गईं, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। एक महिला की कुचलकर मौत हो गई।MP:”
Read Also: मणिपुर के उखरुल में हिंसा! आगजनी और गोलीबारी… 5 दिन के लिए इंटरनेट सेवा निलंबित
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके दौरान कुछ महिलाओं ने आपस में धक्का-मुक्की की, जिससे व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हुई।प्रशासन के अनुसार कलश यात्रा निर्धारित मार्ग पर शांतिपूर्वक आगे बढ़ी और नवग्रह मंदिर तक पहुंच गई। MP:
