नीट छात्रा का नदी में शव मिलने से मची सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी इंदौर पुलिस

MP News

MP News : पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इंदौर में दोबारा परीक्षा देने के बाद लापता हुई नीट छात्रा बाद में खरगोन में मृत पाई गई। भंवरकुआं इलाके की रहने वाली निक्की यादव का शव ओंकारेश्वर के पास एक नदी में मिला। MP News

Read Also: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर, उद्धव ठाकरे को लगा झटका, 6 बागी सांसद शिवसेना में शामिल

वो 21 जून को महू में एक परीक्षा केंद्र गई थी। एडीसीपी अमरेंद्र सिंह ने पीटीआई वीडियो को बताया, “परीक्षा के बाद उसने अपने माता-पिता को फोन करके कहा कि उसे घर लौटने में देर हो जाएगी, लेकिन वो घर नहीं लौटी।”निक्की का परिवार महू में परीक्षा केंद्र गया, लेकिन उसका पता नहीं लगा सका।MP News

Read Also: तमिलनाडु विधानसभा में भ्रष्टाचार के आरोप पर जोरदार हंगामा, डीएमके ने सदन से किया वाकआउट

अधिकारी ने बताया कि उनके बयान के आधार पर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।पुलिस ने कहा, “उसका शव ओंकारेश्वर के पास एक नदी में मिला। उसने परीक्षा दी थी। उसकी लोकेशन बरवाहा गांव (खरगोन) में ट्रेस की गई थी। हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं।MP News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित हुई नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा को पेपर लीक की शिकायत के बाद रद्द कर दिया था। MP News : 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *