एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को राजकीय सम्मान के साथ किया गया सुपुर्द-ए-खाक

Baba Siddique News:

Baba Siddique News: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को रविवार रात मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।सिद्दीकी के जनाजे में राजनेताओं से लेकर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।अजित पवार, छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल समेत कई नेता अंतिम यात्रा में शामिल हुए।66 साल के बाबा सिद्दीकी पर शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में उस वक्त हमला हुआ, जब वो अपने विधायक बेटे जीशान से मिलने उनके दफ्तर गए थे।

Read also – बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के 1 आरोपित को 7 दिन की पुलिस हिरासत, दूसरे की उम्र पर संशय

ऑफिस के बाहर ही हमलावरों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी।मुंबई की एक अदालत ने सिद्दीकी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार दो में से एक आरोपित को रविवार को 21 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी हुए शामिल-  महाराष्ट्र के कई राजनैतिक नेता रविवार को मुंबई के बांद्रा में मरीन लाइंस के पास बड़ा कब्रिस्तान में एनसीपी (अजित पवार) गुट के नेता बाबा सिद्दीकी के सुपुर्दे-ए-खाक में शामिल शामिल हुए।इस दौरान महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी नेता छगन भुजबल, शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक समेत कई नेता मौजूद रहे।बाबा सिद्दीकी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में शनिवार को तीन लोगों ने बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

Read also-दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर, हवा की क्वालिटी बेहद खराब, जानें आज कितना है AQI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *