भारतीय गोरखा परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनीष तमांग और हामरो पार्टी के अध्यक्ष अजॉय एडवर्ड कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए

भारतीय गोरखा परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनीष तमांग और हामरो पार्टी के अजॉय एडवर्ड आज कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में दोनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इससे इंडिया गठबंधन मजबूत होगा।

इस मौके पर भारतीय गोरखा परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनीष तमांग ने कहा कि मैं समग्र भारत को लेकर आगे बढ़ने के लिए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।बीते कई सालों से हमारे गोरखा समुदाय ने BJP को समय दिया, लेकिन उसके बदले हमारे समुदाय को धोखे के अलावा कुछ नहीं मिला।

Read also –केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की फिर से टिप्पणी, विदेश मंत्रालय ने दी नसीहत

वही कांग्रेस में शामिल होने के बाद हामरो पार्टी के अध्यक्ष अजॉय एडवर्ड ने कहा कि हमने वर्षों तक इंतजार किया, लेकिन BJP ने दार्जिलिंग के लिए कुछ नहीं किया।5 साल पहले जब PM मोदी दार्जिलिंग आए थे, तो कहा था- गोरखा लोगों का सपना, मेरा सपना है.. लेकिन कुछ हुआ नहीं।अजॉय एडवर्ड ने कहा कि अग्निवीर जैसी योजना से हम दुखी हैं। ये हमारे युवाओं के साथ धोखा है।हम लोग अब INDIA गठबंधन के साथ आए हैं, हमें न्याय यहीं मिल सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *