केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की फिर से टिप्पणी, विदेश मंत्रालय ने दी नसीहत

arvind kejriwal, delhi liquor policy scam, delhi high court, delhi cm arvind kejriwal, arvind kejriwal bail, arvind kejriwal arrest, arvind kejriwal news,

Arvind Kejriwal- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के बयान को अवांछित और अस्वीकार्य करार दिया है।केजरीवाल मुद्दे पर अमेरिका की तरफ से आए दूसरे बयान पर विदेश मंत्रालय ने कहा, है कि”अमेरिका के बयान पर भारत पहले ही आपत्ति जता चुका है।उसका ताजा बयान अवांछनीय है. इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारत में न्याय प्रणाली स्वतंत्र है। विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “किसी भी तरह से हमारी संप्रभुता में दखलअंदाज़ी स्वीकार्य नहीं है. भारत को अपने लोकतांत्रिक संस्थानों पर गर्व है।

Read also –वरुण गांधी ने पीलीभीत के लोगों के लिए लिखी इमोशनल चिट्ठी, कहा- मैं आपका था, हूं और रहूंगा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपने बयान में कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, कल भारत ने अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा की गई टिप्पणियों के संबंध में अपनी कड़ी आपत्ति और विरोध दर्ज कराया है। विदेश विभाग की हालिया टिप्पणियाँ अनुचित हैं। हमारी चुनावी और कानूनी प्रक्रियाओं पर इस तरह का कोई भी बाहरी आरोप पूरी तरह से अस्वीकार्य है।विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत में कानूनी प्रक्रियाएँ केवल कानून के शासन द्वारा संचालित होती हैं। जिन लोगों का भी ऐसा ही चरित्र है, खासकर साथी लोकतंत्रों को, उन्हें इस तथ्य की सराहना करने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारत को अपनी स्वतंत्र और मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गर्व है। हम उन्हें किसी भी तरह के अनुचित बाहरी प्रभावों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पारस्परिक सम्मान और समझ अंतरराष्ट्रीय संबंधों की नींव बनाते हैं और राज्यों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है।

Read also –Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू,26 अप्रैल को होगा मतदान

दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार रात प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि”हम अपने स्टैंड पर कायम हैं। इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।हम उम्मीद करते हैं कि मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया पूरी हो।अब अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के इसी बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *