Narendra Modi Ethiopia visit : पीएम नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया में अपने समकक्ष अबी अहमद अली द्वारा आयोजित भोज में इथियोपियाई गायकों द्वारा वंदें मातरम् के भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण को “गहरा असर करने वाला” बताया।PM मोदी ने बुधवार को एक्स पर साझा किए गए वीडियो में तीन इथियोपियाई गायकों (Narendra Modi Ethiopia visit) को राष्ट्रीय गान गाते हुए देखा जा सकता है।
Read also- Uttarakhand Accident News : ऋषिकेश में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत
वीडियो में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी हाथ ऊपर करके तालियों से उत्साहपूर्वक उनका स्वागत करते दिखे। मोदी ने पोस्ट में लिखा कि पीएम अबी अहमद अली द्वारा आयोजित भोज में इथियोपियाई गायकों ने वंदे मातरम् का अद्भुत प्रस्तुतिकरण किया। यह एक बेहद गहरा पल था, खासकर उस समय जब हम वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
Read also- ऑस्कर की अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में छांटी गई फिल्मों में ‘होमबाउंड’ शामिल
यह भोज इथियोपिया के पीएम द्वारा मोदी के सम्मान में आयोजित किया गया था, जो अपनी पहली यात्रा पर यहां आए हैं।
PM मोदी चार दिवसीय तीन देशों की यात्रा पर हैं। वह मंगलवार को जॉर्डन से यहां पहुंचे और यहां से ओमान के लिए प्रस्थान करेंगे।भारत इस वर्ष राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है।Narendra Modi Ethiopia visit
