Nashik Accident: महाराष्ट्र में कार 600 फुट गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

nashik accident, maharashtra news, maharashtra samachar, महाराष्‍ट्र न्यूज़, महाराष्‍ट्र समाचार, nashik news, nashik samachar, नासिक न्यूज़, नासिक समाचार, Nashik Accident News Today"

Nashik Accident : महाराष्ट्र के नासिक जिले के सप्तश्रृंग गढ़ घाट इलाके में रविवार को एक कार के 600 फुट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम चार बजे हुई और मृतक निफाड़ तालुका के पिंपलगांव बसवंत के रहने वाले थे।

Read also-Remembering Legend: बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सलमान खान

उन्होंने बताया कार सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टोयोटा इनोवा वाहन में सात यात्री सवार थे। मृतकों की पहचान कीर्ति पटेल (50), रसीला पटेल (50), विट्ठल पटेल (65), लता पटेल (60), वचन पटेल (60) और मणिबेन पटेल (70) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

Read also-‘बिग बॉस 19’ में सेकंड रनर-अप रहे प्रणित मोरे ने कहा- अच्छा पैसा मिलेगा, तो ही एक्टिंग करूंगा

स्थानीय उप कलेक्टर और जिला आपदा प्राधिकरण के सीईओ रोहित कुमार राजपूत ने बताया कि पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन समिति के कर्मियों की तैनाती के साथ बचाव अभियान जारी है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को ‘बेहद दुखद’ बताया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। Nashik Accident Nashik Accident Nashik Accident Nashik Accident

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *