Punjab दौरे पर रहे मुख्यमंत्री ने युवाओं से आत्म-अनुशासन और सेवा की प्रेरणा लेने का किया आह्वान, अमृतसर में भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का किया स्वागत
न्यूज डेस्क : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब दौरे पर हैं। उन्होंने होशियारपुर में बाबा श्री चंद जी महाराज के 532वें प्रकाश पर्व और सर्वधर्म सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से बाबा श्री चंद जी महाराज के जीवन से आत्म-अनुशासन और गुरु साहिबान से सेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सैनी ने कहा कि तप, संयम और आत्म-अनुशासन ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब की सभ्यता, संस्कृति और संतों की विरासत साझा है।Punjab
Read Also-UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी खबर, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट
वहीं अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी साथियों का स्वागत किया। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब की पावन धरती को शीश झुकाकर नमन किया और कहा कि यह धरती हमेशा सेवा का संस्कार देने और अन्याय के सामने डटकर खड़े होने का साहस देती रही है। सैनी ने कहा कि नए साथियों का अनुभव, परिश्रम और पंजाब के प्रति समर्पण भाजपा के संकल्प को नई ताकत देगा। उन्होंने कहा कि अब सभी को मिलकर आशा को सेवा और सेवा को जनविश्वास में बदलना है।Punjab
Read Also-HEALTH : मां के दूध में हानिकारक रसायन मिलने का दावा, KGMU की स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
पंजाब की राजनीति पर बात करते हुए सैनी ने कहा कि राज्य को बार-बार अधूरे वादों और जवाबदेही से बचने वाली राजनीति का सामना क्यों करना पड़े। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार से उसके वादों के जमीन पर हुए असर और अधूरी जिम्मेदारियों का हिसाब देने को कहा। सैनी ने पंजाब में नशे के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि राज्य को आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर ठोस समाधान की जरूरत है। हरियाणा और पंजाब के विकास की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों राज्य अलग जरूर हैं, लेकिन उनकी जड़ें और संस्कृति एक हैं। सैनी ने अपने संबोधन में दावा किया कि वर्ष 2025-26 में हरियाणा की वास्तविक आर्थिक विकास दर 9.5 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि पंजाब की विकास दर 6.1 फीसदी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास की गति से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए और राज्य के फैसले पंजाब के लोगों तथा उसके भविष्य को ध्यान में रखकर लिए जाने चाहिए।Punjab
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterPunjab

