NCB ने बढ़ाई Rhea Chakraborty की मुश्किलें, चार्जशीट में सिद्ध हुआ ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप

NCB की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट में Rhea Chakraborty समेत 34 और आरोपियों के नाम शामिल हैं| totaltv| bollywood news| latest news|

Rhea Chakraborty: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अभिनेता की मौत के बाद ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) इसकी जांच में जुटी हुई है। जिसमें अब NCB की चार्जशीट में रिया के खिलाफ ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप सिद्ध हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट में रिया (Rhea Chakraborty) और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत 33 और आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिनपर हाई सोसायटी और बॉलीवुड के लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का चार्ज लगाया गया है।

NCB की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट में Rhea Chakraborty समेत 34 और आरोपियों के नाम शामिल हैं| totaltv| bollywood news| latest news|

35 आरोपियों के खिलाफ मदौसा दाखिल

आपको बता दें कि, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से लगाए गए आरोपो में यह भी लिखा है कि, दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने उन्हें नशे की लत के लिए उकसाया। बता दें कि, सुशांत सिंह की मौत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही NCB इसकी जांच भी जुटी हुई है। वहीं हाल ही में एनसीबी ने NDPS कोर्ट में सुशांत मौत मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ मदौसा दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई मंगलवार को हुई।

 

Read Also: पहाड़ी राज्‍यों में बारिश से आम जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, कहीं आई बाढ़ तो कहीं पर भूस्‍खलन से हाइवे जाम

 

सुशांत सिंह राजपूत के घर पर मंगवाया जाता था ड्रग्स

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में कहा गया है कि, रिया का भाई शौविक ड्रग पैडलर के संपर्क में था। वह ऑर्डर देता था, जिसे सुशांत सिंह राजपूत के घर पर मंगवाया जाता था। आरोपो के मुताबिक, सभी आरोपियों ने मार्च 2020 और दिसंबर के बीच एक-दूसरे के साथ या समूहों में हाई सोसाइटी और बॉलीवुड में ड्रग्स की खरीद, बिक्री और वितरण के लिए आपराधिक साजिश रची। साथ ही यह भी कहा गया कि, आरोपी ने मुंबई महानगर क्षेत्र के भीतर नशीले पदार्थों की तस्करी को वित्तपोषित किया और गांजा, चरस. कोकीन और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया।

NCB की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट में Rhea Chakraborty समेत 34 और आरोपियों के नाम शामिल हैं| totaltv| bollywood news| latest news|

सुशांत सिंह की मौत आज भी बनी हुई है मिस्ट्री

आपको बता दें कि, साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत की खबर सुन हर कोई हैरान था, किसी को भी बॉलीवुड स्टार की मौत पर यकीन नहीं हुआ था। वहीं सुशांत के परिवार वालों ने एक्टर की मौत का जिम्मेदार उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ठहराया था। बता दें कि, सुशांत केस की कई जांच एजेंसियों द्वारा तहकीकात की गई, लेकिन मौत की वजह आज तक सामने नहीं आ पाई है। एक्टर के परिवार वाले और फैन्स आज भी न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *