NEET और NET UGC पेपर लीक मामला: राहुल गांधी बोले- आगामी संसद सत्र सरकार के लिए आसान नहीं होगा !

राहुल गांधी ने आज यूजीसी नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने इसे लेकर केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेकर हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, “सभी शिक्षण संस्थानों को बीजेपी के लोगों ने कैप्चर कर रखा है।

Read Also: जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी,बोलीं-मुझसे दिल्लीवालों का कष्ट देखा नहीं जा रहा

राहुल गांधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और NEET और NET UGC पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाये।राहुल गांधी ने कहा कि जब तक इन्हें मुक्त नहीं कराया जाएगा, तब तक यह चलता रहेगा। पीएम मोदी इस लीक को रोक नहीं पाए है। एक परीक्षा में गड़बड़ियों के बाद आप रद्द कर चुके हैं, पता नहीं दूसरे को रद्द किया जाएगा या नहीं। लेकिन कोई न कोई तो इसके लिए जिम्मेदार है इस मामले में कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि शिक्षण संस्थाओं पर बीजेपी और उसके मातृत्व संगठन से जुड़े लोगों ने कब्जा कर लिया है। राहुल गांधी ने कहा कि जब तक इस स्थिति को बदला नहीं जाएगा तब तक पेपर लीक होना बंद नहीं होंगे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में हुए ‘व्यापमं’ घोटाले को पूरे देश में फैलाने की कोशिश की जा रही है।

Read Also: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कसा तंज,कहा-आरक्षण को लेकर सीएम नीतीश चुप क्यों हैं?

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि, “नीट पेपर और यूजीसी-नेट के पेपर लीक हुए हैं। कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन की लड़ाई रोक दी थी। कहा गया कि इस्राइल और गाजा की लड़ाई को भी पीएम मोदी ने रोक दिया, लेकिन किसी न किसी वजह से हिंदुस्तान में जो पेपर लीक हो रहे हैं उन्हें नरेंद्र मोदी नहीं रोक पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते।

बिहार में पेपर लीक आरोपियों के पकड़े जाने को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि हमने पहले ही कहा है कि जांच होनी चाहिए और जिन्होंने भी पेपर लीक कराया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी का पूरा ध्यान स्पीकर के चुनाव के जरिये अपनी सरकार बचाने पर है, विपक्ष के ताकतवर होने से आगामी संसद सत्र सरकार के लिए आसान नहीं होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *