NEET Result: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने नीट’ परीक्षा पर क्यों उठाए सवाल -जानें पूरा मामला

NEET Result
NEET Result: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कहा कि ‘नीट’ परीक्षा में धांधली हुई है और सुप्रीम कोर्ट से इस पर आदेश देने और जांच करने की गुजारिश की है।’नीट’ परीक्षा के कई अभ्यर्थियों ने अंकों में बढ़ोतरी का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से रिकॉर्ड 67 अभ्यर्थियों ने टॉप रैंक हासिल की, जिनमें एक ही परीक्षा सेंटर के छह छात्र शामिल हैं।हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया और कहा कि छात्रों के ज्यादा अंक मिलने के पीछे एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में किए गए बदलाव और परीक्षा केंद्रों पर समय गंवाने के लिए ग्रेस मार्क्स जैसी कुछ वजह हैं।

Read also-CISF गार्ड के कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की ये है वजह…बौखलाई बहन रंगोली, कहा..

कन्हैया कुमार ने कहा कई सेंटर पर जो है पेपर लीक की खबर आई है, दूसरा कि ये जो धांधली हुई है, जिसके चलते अजीबो गरीब परिणाम आए हैं। 60 से ज्यादा स्टूडेंट्स का रैंक वन है, 100 में 100 नंबर मतलब 720 नंबर हैं। एक ही सेंटर के जो है एक लाइन से एक रॉ में बैठे स्टूडेंट्स वो टॉपर हो गए, वो टॉप कर गए है तो ये देखकर के लगता है और ये विद्यार्थियों का कंसर्न है कि एग्जाम जो है ठीक से कंडक्ट नहीं हुआ है और कहीं न कहीं जो परिणाम जारी किया गया है ।

Read also-टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रन से हराया, स्टोइनिस का ऑलराउंड प्रदर्शन

उसकी तारीख को लेकर भी एक संशय है कि ये 14 तारीख को जारी किया जाना था लेकिन उसको जानबूझकर के ऐसा प्रतीत होता है, चार तारीख को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आ रहे थे उसी दिन उसको जारी कर दिया गया, तो हम कांग्रेस पार्टी की तरफ से ये मांग कर रहे हैं कि जो स्वांग है, न परीक्षा पर चर्चा का उसको छोड़कर के सरकार इस देश के बच्चों के भविष्य को गंभीरता से ले और जो विद्यार्थियों की मांग है उसको पूरा करें जो शिकायत आ रही है उसको दूर करें और कांग्रेस अध्यक्ष ने ये डिमांड किया है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस की पूरी जांच हो।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *