दिल्ली में सियासी सरगर्मी तेज, दिल्ली लक्ष्मी योजना का विरोध करने पर AAP के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा

BJP Protest: 

BJP Protest: बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली लक्ष्मी योजना का विरोध करने वाली अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के विधायकों के दफ्तरों और घरों के पास प्रदर्शन किया।
ये घटनाक्रम विपक्षी आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली विधानसभा सत्र का बहिष्कार करने के एक दिन बाद हुआ है, जिसमें मंत्री आशीष सूद ने उस योजना की शुरुआत के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।BJP Protest: 

Read Also- Jharkhand: प्रश्नपत्र लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

दिल्ली बीजेपी की महासचिव योगिता सिंह, दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और पार्टी के अन्य नेताओं ने कालकाजी में विपक्ष की नेता आतिशी के घर के पास प्रदर्शन किया। सिंह ने कहा कि ये दुखद है कि खुद एक महिला होने के बावजूद आतिशी ने अपनी पार्टी को दिल्ली लक्ष्मी योजना के खिलाफ विरोध करने की इजाजत दी है। बीजेपी की मयूर विहार जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने, जिसके अध्यक्ष विजेंद्र धामा और प्रदेश उपाध्यक्ष ऋचा पांडे शामिल थीं, कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।BJP Protest: 

Read Also- झारखंड में सरकार पर फूटा छात्रों का गुस्सा, JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्र कर रहे प्रदर्शन

इसी तरह बीजेपी ने सीमापुरी, बाबरपुर, करोल बाग और अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के विधायकों के दफ्तरों और घरों के बाहर प्रदर्शन किए।दिल्ली लक्ष्मी योजना एक अगस्त को शुरू की गई थी। इस योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन के त्योहार के आसपास जारी होने की संभावना है, जो 28 अगस्त को मनाया जाएगा।BJP Protest: 

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया और पात्रता शर्तों पर सवाल उठाए हैं, जिनमें 10 साल से दिल्ली का निवासी होना और स्थानीय सांसद या विधायक की सिफारिश शामिल है।आम आदमी पार्टी विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र में भी इस योजना का विरोध कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *