Nepal Election: नेपाल में बालेंद्र शाह को मिला बहुमत, पूर्व PM ओली को लगभग 50 हजार मतों के अंतर से हराया

Nepal Election: नेपाल के झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में आरएसपी नेता और रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने चार बार प्रधानमंत्री रह चुके के. पी. शर्मा ओली को लगभग 50,000 मतों के भारी अंतर से हरा दिया। निर्वाचन आयोग ने ये जानकारी दी।

Read Also: LPG Price Hike: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण आम आदमी पर बढ़ा महंगाई का बोझ, रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) के नेता और काठमांडू के पूर्व महापौर, जिन्हें लोकप्रिय रूप से केवल बालेन के नाम से जाना जाता है, अपनी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बताया कि 35 साल के बालेन को 68,348 मत मिले, जबकि 74 साल के ओली को 18,734 मत मिले।

Read Also: Priyank Kharge: कर्नाटक मंत्री प्रियांक खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) – (सीपीएन-यूएमएल) ने ओली को पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था।नेपाल में पिछले साल हुए हिंसक ‘जेन जी’ विरोध प्रदर्शनों के बाद गुरुवार को पहला आम चुनाव हुआ, जिसमें हिमालयी देश में राजनीति में पीढ़ीगत बदलाव और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की मांग की गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *