USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को जोर देकर कहा कि नाकेबंदी की वजह से होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का नियंत्रण है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूरी तरह से नियंत्रण का दावा करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि हम इसे अपने पास ही रखेंगे!
Read Also: कर्नाटक में गहराया जल संकट, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार…बूंद-बूंद को तरसे लोग
ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी के बारे में था। युद्ध से पहले दुनिया के कुल तेल व्यापार का पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता था, लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान के जहाजों पर हमलों के कारण ये रास्ता दूसरे जहाजों के लिए बंद है।
Read Also: CM डी. के. शिवकुमार ने नए मंत्रियों के विभागों का किया आवंटन, किसके हाथ आया कौन सा पोर्टफोलियो?
नाकेबंदी और अमेरिकी नियंत्रण के बावजूद ये हमले जारी रहे हैं।ईरान ने कहा है कि ये रास्ता तभी खुलेगा जब अमेरिका उसकी मांगों को मानेगा, जिसमें नाकेबंदी हटाना भी शामिल है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
