India News: ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान का बड़ा खुलासा आया सामने

India News

India News: ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व CDS  जनरल अनिल चौहान का बयान सामने आया है। जनरल चौहान ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इस्तेमाल की गई लोइटरिंग म्यूनिशन ड्रोन संभवतः पाकिस्तान के सरगोधा स्थित किराना हिल्स क्षेत्र से टकराई थी। Ex CDS ने पीएम मोदी द्वारा सेना को पूरी स्वतंत्रता दिए जाने का भी जिक्र किया है। भारत के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जनरल अनिल चौहान के मुताबिक, इस सैन्य ऑपरेशन के दौरान भारत की ओर से लोइटरिंग म्यूनिशन ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, जो संभवतः पाकिस्तान के बेहद संवेदनशील किराना हिल्स क्षेत्र से टकराया था। India News

Read Also: Nepal Floods: उत्तरी नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बचाव कार्य जारी

ऑपरेशन सिंदूर पर खुलासा: पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल किए गए लॉइटेरिंग म्यूनिशन में से एक संभवतः पाकिस्तान के सरगोधा के पास किराना हिल्स (जहाँ परमाणु संबंधी सुविधाएं बताई जाती हैं) पर लग गया हो। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा सेना को पूरी स्वतंत्रता दिए जाने का भी जिक्र किया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के किराना हिल्स स्थित परमाणु ठिकाने पर हमले के दावों पर पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने कहा कि भारत का निशाना सरगोधा के आसपास मौजूद रडार थे, न कि किराना हिल्स। India News

उन्होंने बताया कि हमले से पहले सरगोधा क्षेत्र में ‘लॉइटरिंग म्यूनिशन’ भेजे गए थे। यदि उन्हें निर्धारित समय में कोई लक्ष्य नहीं मिला, तो वे किसी स्थान पर गिरते हैं। उनके अनुसार, संभव है कि ऐसा कोई म्यूनिशन किराना हिल्स पर गिरा हो, जिसकी वजह से वहां धुआं दिखाई दिया और हमले की अटकलें शुरू हुईं। सरगोधा स्थित किराना हिल्स वही इलाका है, जहां पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से जुड़े ठिकाने मौजूद माने जाते हैं। पूर्व CDS ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इस पूरे ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना को फैसले लेने और कार्रवाई करने की पूरी स्वतंत्रता दी थी।

Read Also: ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI चार्जशीट से हड़कंप, CBI ने माना आत्महत्या, पिता बोले- बेटी की हत्या…

बहरहाल ​पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के इस बयान ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है।किराना हिल्स पाकिस्तान के सबसे गोपनीय और सुरक्षित माने जाने वाले सैन्य ठिकानों में से एक है, जहां उसके परमाणु हथियार और मिसाइल सिस्टम रखे होने का दावा किया जाता है। ऐसे में भारतीय ड्रोन का वहां तक पहुंचना पाकिस्तान के एयर डिफेंस और सुरक्षा दावों पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। India News

इसके साथ ही, पूर्व सीडीएस ने ऑपरेशन के दौरान सरकार के राजनीतिक नेतृत्व और सेना के बीच के तालमेल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना पर पूरा भरोसा जताया और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में कड़े फैसले लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को पूरी छूट दी, जिससे इस ऑपरेशन को सफलता के साथ अंजाम दिया जा सका। India News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *