NEPAL: बालेन शाह के PM बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ़्तार

NEPAL

NEPAL : नेपाल पुलिस के प्रवक्ता अभिनारायण काफले ने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के नेता केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। काफले ने BBC को बताया कि ओली और लेखक दोनों को काठमांडू पुलिस परिसर ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें “जांच आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के लिए मंत्रिपरिषद के फ़ैसले के अनुसार” गिरफ़्तार किया गया।NEPAL

Read Also-राजस्थान: सीमापार से ड्रोन के जरिए गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त

रैपर से राजनेता बने बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शुक्रवार को शपथ ली थी। पिछले साल युवाओं के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद देश में हुए पहले चुनाव में उन्हें ज़बरदस्त जीत मिली थी।उन्होंने ओली को भारी अंतर से हराया था। काफले ने कहा, “अब उनके ख़िलाफ़ कानूनी प्रक्रिया नियमों के अनुसार चलाई जाएगी। यह गिरफ़्तारी इसलिए की गई है ताकि क़ानून सभी पर समान रूप से लागू हो। “ओली को भक्तपुर से गिरफ़्तार किया गया और लेखक को शनिवार सुबह भक्तपुर के ही कटुंजे स्थित उनके आवास से गिरफ़्तार किया गया।NEPAL

 Read Also-Gold-Silver Rate Today: दिल्ली में चांदी 11,250 रुपये प्रति किलो फिसली, सोने में 1,900 रुपये की गिरावट

पिछले साल नेपाल में जेन ज़ी के विरोध प्रदर्शनों की जांच के लिए गठित गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता वाले आयोग ने सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली पिछली सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी। इन आंदोलनों में नेपाल में सार्वजनिक और निजी संपत्ति का भारी नुकसान हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि रिपोर्ट में तत्कालीन सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के उच्च पदस्थ अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभिन्न कार्रवाइयों की सिफ़ारिश की गई थी। इसके कुछ ही समय बाद, नव नियुक्त गृह मंत्री सुधन गुरुंग और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के बीच कई चर्चाओं की ख़बरें सामने आईं।NEPAL

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *