तेजप्रताप यादव मामले में ट्विस्ट, पत्नी ऐश्वर्या राय बोली- सब नाटक है, पूरा परिवार मिला …

Tej Pratap Yadav: आरजेडी से निष्कासित नेता तेज प्रताप यादव की अलग रह रहीं पत्नी ऐश्वर्या राय ने सोमवार को उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को ‘दिखावा’ करार देते हुए आरोप लगाया कि पूरा यादव परिवार शादी से पहले ही उनके किसी दूसरी महिला से ‘संबंध’ के बारे में जानता था। ऐश्वर्या ने कहा, “अब तो सबको पता हो गया है कि क्या हुआ है, सबके सामने जाहिर है। हम ये पूछना चाहते हैं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों करवाई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? उसके बाद मेरे को मारा क्यों? अब ये इनका सामाजिक न्याय जाग गया है।”

Read also- चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी बोले- निरंतरता के लिए लगातार कोशिश करनी होगी

वे सिर्फ नाटक कर रहे – ऐश्वर्या राय ने कहा मुझे तेज प्रताप के 12 साल के रिश्ते और मेरे तलाक के बारे में मीडिया से पता चला। अगर मुझे इसकी जानकारी होती, तो मैं पहले ही इस मुद्दे को उठाती। पिछले सात सालों में उन्होंने हर चीज के लिए मुझे दोषी ठहराया। क्या उन्हें तेज के 12 साल के रिश्ते के बारे में पता नहीं था? एक महिला को बदनाम करना आसान है। वे तेज की गलतियों को छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वे साथ हैं। वे सिर्फ नाटक कर रहे हैं।”आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के निष्कासित कर दिया और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि उनके कार्य “गैर-जिम्मेदाराना” थे और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप नहीं थे

Read also- बैंक प्रबंधक के कन्नड़ बोलने से मना करने पर बेंगलुरु में मचा बवाल, CM सिद्धरमैया ने निंदा की

ऐश्वर्या राय, तेज प्रताप यादव की अलग रह रही पत्नी- अब तो सबको पता हो गया है कि क्या हुआ है, सबके सामने जाहिर है। हम ये पूछना चाहते हैं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों करवाई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? उसके बाद मेरे को मारा क्यों? अब ये इनका सामाजिक न्याय जाग गया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *