नए साल पर निभाई जाने वाली यें अनोखी परंपराएं, जानकर रह जाएंगे हैरान

New Year Superstitions- दुनिया के अलग – अलग कोने मे अलग- अलग परंपरा , रिति-रिवाज, होते है। दुनिया के अलग-अलग हिस्से में नए साल के मौके पर कई अजीबोगरीब अंधविश्वासों को माना जाता है। जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। नया साल आने में दो दिन ही हैं। नए साल के पहले दिन को सभी लोग अलग -अलग तरह से मनाते हैं । कुछ लोग पार्टी करते हैं और बितें दिनों को याद करते हैं । लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के कई देशों में खाने-पीने को लेकर नए साल में ऐसे-ऐसे अंधविश्वासों को माना जाता है, जो सुनने में बेहद अजीब लगते हैं। इसी कड़ी में आइए इसके बारे में जानते हैं।

हेरिंग खाने की परंपरा
नए साल के पहले दिन नॉर्डिक देशों में हेरिंग मछली खाने की परंपरा चली आ रही है। इसके पीछे की वजह ये बताई जाती है कि इस मछली का रंग सिल्वर होता है, जो समृद्धि लेकर आती है।

लंबे नूडल
जापान में नए साल के पहले दिन ज्यादातर लंबी नूडल वाली डिशेज परोसी जाती है। कई लोग चाउमीन या नूडल्स वाली डिश को बनाने से पहले उसे तोड़ देते हैं, लेकिन जापान में ऐसा नहीं होता। यहां के लोगों का मानना है कि नूडल की लंबाई तरक्की से भरी जिंदगी लाने में मदद करती है।

डोनट खाने की परंपरा
नीदरलैंड में न्यू ईयर पार्टी के मौके पर एक प्रकार का डोनट खाने की परंपरा है, जिसमें काफी मात्रा में तेल होता है। मान्यता है कि नए साल के मौके पर यहां पर्चटा नाम का एक राक्षस आता है और लोगों को अपनी तलवार से फंसाकर खा जाता है। इसलिए लोग ज्यादा मात्रा में ये तेल वाला खाना खाते हैं, जिससे लोग उसकी तलवार से फिसल कर बच जाएंगे।

Read also – अयोध्या में दिखेगी त्रेता युग की झलक, भगवामय हो रही अयोध्या – त्रेता युग की तरह मंदिर को सजाया जाएगा

चाकू ना थमाने का रिवाज
दुनिया के कई देशों में चम्मच  को लेकर भी अजब-गजब तरह के अंधविश्वास हैं। कुछ जगहों पर माना जाता है कि साल के पहले दिन किसी को चाकू नहीं थमाना चाहिए। ऐसा करने से आगे चलकर आपके रिश्ते उसके साथ खराब हो सकते हैं।

नए साल पर चिकन खाना मना
कुछ देश ऐसे भी हैं जहां नए साल पर चिकन नहीं खाया जाता। इसके पीछे की वजह ये बताई जाती है, क्योंकि चिकन या फाउल जैसे पक्षियों के पंख होते हैं, जो पंख के साथ इंसान की अच्छी किस्मत भी दूर ले जाते हैं। साथ ही चिकन इंसान को पिछले साल के दुखों से दूर होने नहीं देते हैं।

समुद्र तल में रहने वाले जीव
एक और अंधविश्वास के अनुसार नए साल के पहले दिन समुद्र तल में रहने वाले जीवों (जैसे- श्रिंप, लॉब्स्टर, क्रैब) को खाना मना होता है।
नए साल पर बर्तन धोना मना –

बर्तन धोना मना-
आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ देशों में तो नए साल के दिन बर्तन धोने से परहेज किया जाता है। लोगों में ऐसा अंधविश्वास है कि इस दिन बर्तन धोने से अच्छी किस्मत चली जाती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *